एक माह गुज़र जाने के बाद भी चार वर्षीय रय्यान का नहीं मिला सुराग
जिला मुख्यालय में आज से धरना प्रदर्शन
अररिया
सिमराहा थाना क्षेत्र के डोरिया सोनापुर गांव निवासी इमरान आलम के चार वर्षीय इकलौता पुत्र रय्यान का अपने ही रिश्तेदार के मिलीभगत से 10 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। इस बहुचर्चित अपहरण कांड में एक माह बीत जाने के बाद भी रय्यान का कोई सुराग न तो स्थानीय पुलिस प्रशासन को है और न ही उनके सगे संबंधियों को, जबकि अपहृत के माता पिता रय्यान के सकुशल बरामदगी के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जनता दरबार मे भी अपनी अर्जी लगाई है। इस मामले में दर्ज कांड संख्या 855/22 के अभियुक्त सनाउल्लाह और रेहान आलम उर्फ गुड्डू घटना के कुछ दिन बाद से ही न्यायिक हिरासत में है। जबकि दो अन्य आरोपी नजमुल हक और मो ईमाम साकिन डोरिया दोनों सिमराहा पुलिस के साथ आँख मचोली खेल रहा है। इधर पीड़ित इमरान ने बताया कि मेरे बच्चे को ढूंढने में असफल सिमराहा पुलिस फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। अपहृत के परिजनों और सुभचिंताको द्वारा आज यानी शनिवार से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष साजिद आलम ने बताया कि बच्चे के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। शेष आरोपित के विरुद्ध साक्ष्य उपलब्ध की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी व्यक्तिगत संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।