जीत बहादुर लाल
पोखरी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली किशोरी।
स्वजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका।
प्राथमिक उपचार के बाद अजमतगढ़ के डॉक्टर ने किया रेफर।
मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पांडेय जांच जुटे।
सगडी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के दाउदपुर गांव में पोखरे के किनारे शुक्रवार को भोर में बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय किशोरी पड़ी हुई थी। टहलने के लिए मोहल्ले के लोग निकले तो चद्दर से लिपटी किशोरी को देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। जहां प्राइमरी उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को रेफर कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के दाउदपुर निवासी पलटन राजभर के पास दो लड़कियां शारदा और पुष्पा हैं। कोई लड़का नहीं है। उनकी बड़ी बेटी शारदा दाउदपुर में ही अपने तीन लड़कियों नेहा, स्नेहा, प्रतिज्ञा और लड़के अभय के साथ रहती है। गुरुवार को भोजन के बाद नेहा (16वर्ष)मंडई में सोई हुई थी। शुक्रवार को भोर में घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे के किनारे पड़ी हुई थी। टहलने निकले लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में चद्दर से लिपटा हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जुट गई।उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पांडेय जांच में जुटे हैं। किशोरी को चद्दर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने फेंका और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।