प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना जरूरी, प्राथमिक उपचार से किसी घायल की जान बचाई जा सकती है : अंजू कश्यप।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण।
जयराम कन्या महाविद्यालय में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया।
कुरुक्षेत्र, 10 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के परिसर में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रेडक्रॉस प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा कुरुक्षेत्र रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डी.टी.ओ. अंजू कश्यप प्रशिक्षक के तौर पर मौजूद रही। उन्होंने बताया कि विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस हर साल सितम्बर महीने के दूसरे शनिवार के दिन मनाया जाता हैं। इस अवसर पर स्कूलों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों में प्राथमिक उपचार के बारे में पढ़ाया व सिखाया जाता है। अंजू कश्यप ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना जरूरी है लेकिन समय के साथ लोग इन जरूरी बातों को भूल जाते हैं। इनकी जानकारी होना सभी को बहुत आवश्यक है। जिसे ध्यान में रखते हुए विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। यह दिन एक वार्षिक अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के महत्व को बढ़ावा देना और मुश्किल के समय में अधिक लोगों की जान बचाना है। हर साल इस दिन के लिए एक थीम तैयार की जाती है। इस बार की थीम आजीवन प्राथमिक चिकित्सा है, जिसे अंजू कश्यप ने सरल रूप से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने सभी आयोजक संयोजिकाओं की सफल आयोजन पर सराहना की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते हुए डी.टी.ओ. अंजू कश्यप। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंची डी.टी.ओ. अंजू कश्यप को स्मृति चिन्ह देते हुए प्राचार्या डा. सुदेश रावल एवं अन्य।