प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं को समझना हमारा मूल कर्तव्य-रंजेश कुमार(शिक्षक)

प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं को समझना हमारा मूल कर्तव्य-रंजेश कुमार(शिक्षक)
प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया मे मना सुरक्षित शनिवार
अररिया
सितंबर माह के दूसरे शनिवार का बिषय रेल,सड़क दुर्घटना से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक श्री रंजेश कुमार ने बताया की मेरे द्वारा हर शनिवार को अलग अलग विषय पर बच्चो के साथ चर्चा कर शनिवार को आनंदमय माहौल देने का प्रयास हमेशा से किया जाता रहा है। उसी कड़ी में आज के बिषय को बच्चो के दैनिक दिनचर्या से जोड़कर विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं को समझाया गया। बच्चो में समझ विकसित करना ,की कैसे मानव जनित जोखिम व खतरे विद्यालयों में बड़ी आपदा का रूप ले सकती है,इसे समझाया गया। घर से विद्यालय एवं विद्यालय से सुरक्षित घर वापसी के लिए बच्चों को उनके स्थान एवं सन्दर्भ के आधर पर खतरे का मूल्यांकन करना सिखाया गया। शैक्षिक गतिविधियों का उद्देश्य बाहरी आपदाओं जैसे ट्रैफिक दुर्घटनाओं, आग, संक्रामक बीमारियों से शरीर की रक्षा के लिए ज्ञान, कौशल, दृष्टिकोण प्राप्त करना है। जेब्रा क्रॉस से ही पार करें सड़क, फाटक खुले तभी रेल लाइन पार करें। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवम विद्यालय प्रधान फरहत बानो के साथ बाल संसद के सभी सदस्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार वर्षीय रेयान के माता पिता व समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपहृत के सकुशल बरामदगी के लिए दिया धरना

Sat Sep 10 , 2022
चार वर्षीय रेयान के माता पिता व समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपहृत के सकुशल बरामदगी के लिए दिया धरनाअररियाजिला मुख्यालय स्थित शनिवार को समाहरणालय परिसर में डोरिया सोनापुर के चार वर्षीय रेयान के माता-पिता के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों व शुभचिंतकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना […]

You May Like

Breaking News

advertisement