हरदोई: सपा सरकार में हुआ गुंडागर्दी लूट और अपहरण का विकास।
नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।
मल्लावा सपा सरकार में गुंडागर्दी लूट अपहरण का विकास हो रहा था। भाजपा सरकार गांव और किसानों के लिए कार्य कर रही है। यह बात रविवार को आपकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने आदर्श ग्राम बासा में पंचायत भवन में सुविधा केंद्र अस्थाई गौशाला व अपनी वाटिका का उद्घाटन करते हुए कही। नितिन अग्रवाल ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बना के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार मिल रहा है। सपा के 5 साल के कार्यकाल गुंडा माफियाओं के बोलबाला था। नौकरी सिर्फ एक जाति के लोगों को मिलती थी। इस तरह विकास भी एक धर्म का किया जा रहा था। उन्होंने सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कि हमारे एक उपमुख्यमंत्री को 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने का पर दिया गया था। अब वह अपने विधायक भी बचा ले। उनके विधायक खुद ही इधर-उधर भाग रहे हैं