भाजपा जिला महिला कार्यकर्ता के ऊपर हमले में कार्रवाई ना होने को लेकर जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से किया वार्ता
आजमगढ़: रानी सराय थाना क्षेत्र भाजपा नेता कुसुम लता के ऊपर हमले को लेकर भारी संख्या में जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर किया वार्ता मामला 31 अगस्त का है कुसुमलता पुत्री फूलवारी ग्राम दिलानी धाना रानी की सराय आजमगढ़ की निवासी है। घटना दिनांक 31.08.20022 को जानबूझकर जान लेवा हमला किया गया है जिसका डाक्टरी मुआइना रानी की सराय में कराया गया भाजपा महिला नेता ने आरोप लगाया कि प्रधान व थाना के दबाव में नॉर्मल रिपोर्ट बनाया गया प्रशासन की मिलीभगत से पांच दिन तक मेरा डाक्टरी मुआइना नहीं हुआ प्रशासन की सुस्ती के चलते पांच दिन बाद मेडिकल बोर्ड का गठन होता है और गम्भीर चोट आती है भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है रानी की सराय थाना प्रभारी व हल्के का इंचार्ज को लाईन हाजिर करें और रानी की सराय ब्लाक के डाक्टर पर एफ.आई.आर. दर्ज हो थाना के प्रभाव व डाकटर और प्रधान ने मिलकरक धनउगाही की है इन लोगो के मिली भगत से रिपोर्ट गलत बनाई गयी और एफआईआर में बाथ 308. के साथ 307-20 आई०पी०सी की बढोत्तरी की जाए। भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के साथ ऐसा हुआ तो आम जनमानस के साथ ऐ लोग क्या करते होंगे जिले में भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षित नही है। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कहा महिला नेता होने के नाते कुछ अराजक तत्वों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोषियों के खिलाफ जांच कर जल्द कार्रवाई नहीं किया गया जिले की महिला कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी