नगर निकाय चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

अररिया
अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी इनायत खान के दिशा निर्देश में नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर लगातार सभी स्तर की तैयारियां ससमय सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को डीएम के आदेश पर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला प्रशिक्षण कोषांग की अगुवाई में सभी नोडल पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त सभी मास्टर ट्रेनरो के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन- 2022 से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संपादन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। वही प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 15.09.2022 से 17.09.2022 तक तथा द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 20.09.2022 से 22.09.2022 तक निर्धारित है। इसी प्रकार मतगणना कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 23.09.2022 से 24.09.2022 तथा द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 06.10.2022 से 07.10.2022 तक निर्धारित है। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

Tue Sep 13 , 2022
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत अररियासिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया सोनापुर पंचायत पुरंदाहा गांव वार्ड संख्या 6 निवासी 50 वर्षीय मो आलम पिता स्वर्गीय मो नियाज़ का सोमवार देर रात इलाज के क्रम में पूर्णिया के निजी अस्पताल में मौत हो गई। ज्ञात हो कि मृतक शुक्रवार शाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement