हिंदी मातृभाषा हमारी जननी हिंदी दिवस पर मनाया कार्यक्रम

कन्नौज। जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ क्षेत्र कचाटीपुर सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मातृभाषा हिंदी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया मातृभाषा हिंदी है हिंदी भाषा हमारी जननी है। विद्यालय प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा हिंदी हमारी मातृभाषा इसलिए है कि यह सभी भाषाओं को अपने आप में समाहित कर लेती है। किसने संस्कृत उर्दू अंग्रेजी भाषाओं का भी समावेश है। जिस प्रकार अपना देश विभिन्न धर्मों को एक सूत्र मे बांधता है ठीक उसी प्रकार क्षेत्रीय भाषाओं को हिंदी अंगीकार करती है। जन्मेर यादव ने हिंदी भारत माता की बिंदी कविता द्वारा हिंदी की विशेषता बतलाइ है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है यह मातृभूमि पर मिटने की भक्ति है। कार्यक्रम में उपस्थित राजीव कटियार , योगेश सिंह , ओम नारायण सिंह , धीरेंद्र झा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय के विद्यार्थियों को जल जीवन के बारे में दी जानकारी

Wed Sep 14 , 2022
कन्नौज। जनपद कन्नौज के ग्राम पंचायत बरौली के भीखमपुर मजरे के प्राथमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को जानकारी दी। संस्था भारतीय संस्कृत सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से स्कूल की छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। बच्चों को साफ सफाई के […]

You May Like

Breaking News

advertisement