पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने दिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने दिया आशीर्वाद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हुड्डा के 75 वर्ष का हो जाने पर दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : देशभर में अध्यात्म, योग, गौ संरक्षण, शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृत जयराम संस्थाओं के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर आशीर्वाद दिया एवं 75 वर्ष का हो जाने पर शुभकामनाएं देते हुए लम्बी आयु की भी कामना की। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि जयराम आश्रम के साथ हुड्डा का लगाव एवं प्रेम है। भूपेंद्र हुड्डा हरिद्वार में साथियों के साथ गंगा के तेज बहाव में बह गए थे तो जयराम आश्रम ने बचाव में सहयोग किया था। सिंगला ने कहा कि हुड्डा के जीवन में उस क्षण के बाद काफी परिवर्तन आया। आज भी जब जयराम संस्थाओं में आते हैं तो उस क्षण को याद करते हैं। हुड्डा का उस घटना के बाद का संकल्प था कि ईश्वर ने मुझे जो नया जीवन दिया है उसे लोगों की सेवा में लगा दूंगा। दिल्ली में ब्रह्मचारी ने हुड्डा को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी हमेशा समाजसेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणा दी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्य पार्षद अफसाना परवीन आज सादगी से करेंगी नामांकन , तैयारी पूरी

Thu Sep 15 , 2022
पूर्व मुख्य पार्षद अफसाना परवीन आज सादगी से करेंगी नामांकन , तैयारी पूरी । फोटो , अफसाना परवीन फाइल फोटो । अररिया नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सभी वार्डो के प्रत्याशियों में नामांकन करने को लेकर काफी व्यस्तता देखी जारही है । वहीं अररिया नगर परिषद क्षेत्र से […]

You May Like

advertisement