छिबरामऊ कन्नौज
किसानों का सातवें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कन्नौज जनपद के भगवंत पुर गांव में किसानों का साथ में दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा गांव में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी रहा जिसमें पूर्व विधायक अरविंद यादव अपने विचार विमर्श कर कहा कि भगवंतपुर में हुई चकबंदी प्रक्रिया में धांधली भ्रष्टाचारी धन उगाही जैसी मनमानी के खिलाफ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे 2 मार्च 2021 को तहसील परिषद छिबरामऊ में भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त की मांग करेंगे संघर्ष समिति के महासचिव शुभम त्रिपाठी एडवोकेट ने पूर्व विधायक अरविंद यादव जी को अपनी टीम के साथ ज्ञापन सौंपा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव वाह किसान यूनियन के अध्यक्ष राजा शुक्ला की अगुवाई में किसान सभा में किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी रखा गया वही किसानों ने बताया जब तक हमारी समस्या का हल नहीं निकाला जाएगा तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा इस मौके पर सौरव यादव अनार सिंह पाल रंजन चौबे रामअवतार कश्यप सरस्वती देवी सुमन कठेरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे