मेहनगर आज़मगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में चला सफाई अभियान।

वैशवारा न्यूज़ मेहनगर तहसील रिपोर्टर जय शर्मा

मेहनगर आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आज चकवारा ग्राम सभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सभा में स्थित अमृत जलाशय पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है जिसमें कभी रक्तदान शिविर ,कभी प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान तमाम जमीनी स्तर के कार्यक्रम लिस्टेड है जो जगह-जगह कराए जा रहे हैं। आपको बताते चले कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें स्वच्छता मिशन अभियान भी एक महत्वाकांक्षी योजना है। आज ग्राम सभा चकवारे में सैकड़ों की संख्या में फावड़ा लेकर कार्यकर्ताओं ने सरोवर के आसपास साफ-सफाई किया सरोवर के पास ही अति प्राचीन शिव मंदिर एवं राम जानकी मंदिर जिसकी ख्याति दूर-दूर तक विख्यात है। जिलाध्यक्ष के साथ एडीओ पंचायत जनार्दन सिंह ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसकल यादव, धीरज सिंह, सत्यवान ,रजत अप्पू राजेश विक्रम सिंह, विकी, सूरज ,उमेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: हरिहरपुर हत्याकांड के आरोपी के घर चला योगी का बुल्डोजर, बड़ी कार्यवाही से बदमाशो में हड़कंप

Wed Sep 21 , 2022
हरिहरपुर हत्याकांड के आरोपी के घर चला योगी का बुल्डोजर, बड़ी कार्यवाही से बदमाशो में हड़कंप। आजमगढ़। यूपी सरकार की हनक साफ देखने को मिल रही है, आजमगढ़ शहर से सटे हरिहरपुर गांव में संगीत कलाकार की देर रात दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, इसके बाद पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement