जांजगीर-चांपा 22 सितम्बर 2022/ भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए वर्ष 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप जिले के योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन 31 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल http://www.award.gov.in/ पर ऑनलाइन भरते हुये नामांकित व्यक्तियों की जानकारी भिजवाते हुये की हार्डकॉपी एवं साफ्टकॉपी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में जमा कार्यालयीन समय पर करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।