उत्तराखंड: गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर भराड़ीसैंण में आज होंगे रंगारग कार्यक्रम

उत्तराखंड: गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर भराड़ीसैंण में आज होंगे रंगारग कार्यक्रम,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

भराड़ीसैंण। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा परिसर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चार मार्च 2020 को प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इसकी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शाम के समय 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए। सरकार ने एक साल पहले इसकी घोषणा की थी। इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भी संयोग है कि चार मार्च को ही सरकार बजट भी प्रस्तुत कर रही है। इस दिन विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सरकार का पुतला दहन<br>काँगेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका,

Thu Mar 4 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक ऋषिकेश। देश में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चंद्रभागा पुल के निकट केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट किया। गुरुवार को चंद्रभागा पुल के निकट कांग्रेस के आमंत्रित प्रदेश सदस्य जयपाल जाटव के […]

You May Like

Breaking News

advertisement