फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन

फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन

04 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल (14613/14614) का संचालन कोविड-19 के संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया था | अब पुनः यात्रियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय प्रशासन की मांगों पर यात्री सुविधाओं के लिये इसका संचालन परिवर्तित समयानुसार फिरोजपुर कैंट से 09 मार्च, 2021 से किया जाएगा | अब यह ट्रेन (04640/04639) फिरोजपुर कैंट और साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली) के बीच चलेगी | फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल फिरोजपुर कैंट से सुबह 5 बजे चलकर उसी दिन सुबह 9.45 बजे मोहाली पहुंचेगी | वापसी में सायं 5:35 बजे चलकर उसी दिन रात्रि में 10:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी | रास्ते में इसका ठहराव दोनों दिशाओं में तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, समराला एवं न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर होगा | इस ट्रेन के समय में परिवर्तन के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी | समय परिवर्तित होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अपने-अपने कार्यों को करने में काफी सुविधा होगी |
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में पहले से ही 7 जोड़ी अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को 22 फरवरी से संचालित किया जा रहा है | उन्होंने सभी यात्रियों से अनुरोध किया कि कोविड का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और उसके बचाव से सम्बन्धित सभी हिदायतों का पालन में सहयोग अपेक्षित है |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕੋਵਿਡ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿਮ

Thu Mar 4 , 2021
ਮੋਗਾ: ਸ਼ਰਮਾ ਕੋਵਿਡ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿਮ ਅੱਜ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਕੋਵਿਡ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ, ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਮੋਗਾ ਹਰਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਜੀ ਨੇ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨ ਦਾ ਦੂਸਰਾ ਟੀਕਾ ਲਗਵਾਇਆ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਟੀਕਾਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਅਫਵਾਹਾ ਨੂੰ ਨਜਰ ਅੰਦਾਜ ਕਰਕੇ ਟੀਕਾ ਲਗਵਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ। Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement