मालखरौदा। सचिव एवं रोजगार सहायक संघ द्वारा लगातार हड़ताल किया जा रहा है अपने मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं शनिवार को हड़ताल का 15 वा दिन था जिसको समर्थन देने के लिए जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा पहुंचे हुए थे।
विधायक चन्द्रा ने सचिव व रोजगार सहायकों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सचिव लोग दिन रात मेहनत करते है, ग्राम के हर लोगों की समस्याएं सुन कर उनका मदद करते है। सबसे बड़ी बात कोरोना काल जैसी महामारी में अपने जान की परवाह ना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। इनका नियमतीकरण करना जरूरी है। इसके साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को सत्ता का घमंड हो गया। इस कारण सचिवों के मांगो पर ध्यान नहीं दे रही हैं उनसे पहले भी कई सरकार आई थी जिन्होंने उनसे ज्यादा समय तक राज किया। जिनका भी घमंड के कारण राज्य की सत्ता हाथ से चली गई। इसलिए सरकार मामले में जल्द संज्ञान ले। हड़ताल में उपस्थित समस्त पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।