वायरल फीवर ने ली विवाहिता की जान मचा कोहराम
Samvaddata Avnish Kumar Tiwari
कन्नौज। नादेमउ क्षेत्र के कित्ईयापुर गांव मे वायरल फीवर से विवाहिता की जान चली गई। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वायरल फीवर से विवाहिता की मौत हो गई। घर परिवार में कोहराम मच गया। वही इसकी सूचना ससुराली जनों को दी गई। गांव निवासी सोली उम्र 20 वर्ष पुत्री रामू की शादी 2021 मे बनसारी मुरैना मध्य प्रदेश से हुई थी। 15 दिन पहले ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। मायके में सोली को बुखार आने लगा। पिता ने अपनी बेटी को उपचार के लिए चिकित्सक को दिखाया। आराम ना मिलने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृत का तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता रामू माता मंजू सहित छोटी बहन गुंजन , कोमल , भाई वैभव सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है।