भारती सेवा सदन ट्रस्ट जरूरतमंदों के बीच वितरण करेगा कंबल
अररिया :
जिल मुखालय स्थित शिव पूरी मुहल्ले में भारती सेवा सदन ट्रस्ट की बैठक बुलाई गई। बैठक का आयोजन मंगलवार को ट्रस्ट के शिवपुरी स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर रामनारायण भारती ने किया। बैठक में ट्रस्ट द्वारा जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए भारती सेवा सदन ट्रस्ट ने गरीबों को कंबल बांटने का फैसला किया। भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर आर एन भारती ने बताया कि जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाने का विचार किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 11 दिसंबर 2022 को गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनको कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर आर एन भारती, अमान आलम, संजय कुमार झा, रुणा भारती, विपुल कुमार, डा राजेश , संजय कुमार, रामदेव सिंह, मिथिलेश ततमा, जय कुमार चौपाल, पप्पू कुमार चौपाल, पुतुल भारती मौजूद थे।