अधेड़ की छोपड़ी में अञात ने लगाई आग थानापुलिस जॉच में जुटी

अधेड़ की छोपड़ी में अञात ने लगाई आग थानापुलिस जॉच में जुटी
सीबीगंज:- अपने खेत पर झोपड़ी डालकर रह रहे एक अधेड़ की झोपड़ी को अज्ञात ने आग लगा दी। जिससे झोपड़ी के साथ ही उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मामला थाना सीबीगंज के परसाखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित नदोसी गांव का है। गांव निवासी वीरपाल पुत्र धाराजीत गांव के बाहर अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहता था और उसका बाकी परिवार नदोसी गांव में रहता है। आज दोपहर वह अपने परिजनों से मिलने के लिए गांव में गया था। इसी दौरान अज्ञात ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे झोपड़ी में रखे धान कपड़े आदि हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर वह दौड़कर खेत पर पहुंचा। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित वीरपाल ने इसकी सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: ब्लॉक परिसर में चाभी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Thu Nov 17 , 2022
ब्लॉक परिसर में चाभी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ आजमगढ़ जिले के अहरौला विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों में चाभी का वितरण किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement