![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221118-WA0037-1024x462.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221118-WA0036-1024x462.jpg)
जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर एवं विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त ने की पूजा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पूजा के उपरांत उपायुक्त ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से गीता जयंती कार्यक्रमों पर की विस्तार से चर्चा।
उपायुक्त खूंटा गाड़कर जयराम विद्यापीठ में करेंगे गीता जयंती महोत्सव 2022 का शुभारम्भ।
कुरुक्षेत्र, 18 नवम्बर : ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में देर शाम कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ शाहाबाद के एस.डी.एम. कपिल शर्मा भी थे। विद्यापीठ में पहुंचने पर उपायुक्त एवं एस.डी.एम. का ट्रस्टी सुरेंद्र गुप्ता, के. के. कौशिक एडवोकेट, पवन गर्ग, एस. गुप्ता, राजेश सिंगला, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, डा. रणबीर भारद्वाज, सुनील गोरी इत्यादि ने स्वागत किया। इसके उपरांत श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में उपायुक्त शांतनु शर्मा एवं एस.डी.एम. कपिल शर्मा ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और साथ ही श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। ब्रह्मचारी ने इस मौके पर उपायुक्त एवं एस.डी.एम.को तिलक किया एवं माल्यार्पण किया। साथ रुद्राक्ष माला भी भेंट की। इस के उपरांत उपायुक्त काफी देर तक परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के साथ विद्यापीठ में गीता जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा द्वारा 19 नवम्बर को विधिवत विद्वान ब्राह्मणों के साथ भूमि पूजन कर परम्परागत खूंटा गाड़कर विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव 2022 का शुभारम्भ करेंगे। सिंगला ने बताया कि ब्रह्मचारी की प्रेरणा से इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव का पूरे उमंग एवं आस्था के साथ आयोजन किया जाएगा। गीता जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन नए स्वरूप के साथ आमजन को जोड़कर किया जाएगा।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी उपायुक्त शांतनु शर्मा स्वागत करते एवं तिलक करते हुए। उपायुक्त शांतनु शर्मा मंदिर में जलाभिषेक करते हुए एवं पूजन करते हुए।