पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षको की समस्याओं के निवारण हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में एक दिवसीय विशाल धरने का प्रदर्शन किया गया।
आज दिनांक 17/11/2022 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय आहवाहन पर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में पुरानी पेंशन बहाली, माध्यमिक शिक्षकों का स्थानांतरण,एन.पी.एस.के खातों का रख-रखाव अवशेषों के भुगतान आदि अन्य कई समस्याओं के निवारण हेतु विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी जी द्वारा धरने को सम्बोधित करते हुये कहा गया की यदि हमारी जायज़ माँगों को यदि सरकार एवं विभाग द्वारा नहीं माना जाता है तो हम जेल तक जाने के लिये तैयार हैं।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, शिक्षक विधायक दल के नेता एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने में फतेहपुर के इंटर कालेज कोराई, फतेहपुर से डा.वेद बाजपेयी*(प्रेरक्वक्ता एवं कवि) ने कविता के माध्यम से शिक्षक साथियों में संघ के लिए लगन,समर्पण, एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से हर असंभव को संभव किया जा सकता हैं,फिर चाहे वो सरकार हो या प्रबंधक। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक,अर्थ रामचेत सिंह को दिया गया तथा धरने पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुरेश त्रिपाठी जी द्वारा अवगत कराया गया कि मेरठ मंडल के अवशेष धन हेतु 22 नवंबर 2022 को लखनऊ में शिक्षा निदेशक महोदय ने आवश्यक बैठक बुलाई गई है!