कन्नौज: सघन चेकिंग अभियान चलाकर आधा सैकड़ा काटे चालान

सघन चेकिंग अभियान चलाकर आधा सैकड़ा काटे चालान
✍️ , कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज । कन्नौज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सगन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहन स्वामियों के चालान काटे। कन्नौज के कस्बा पचोर चौकी प्रभारी संजीव कटारा सुरक्षाकर्मियों के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास गुरसहायगंज तिर्वा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन स्वामियों में हड़कंप रहा। चौकी प्रभारी ने यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में अवगत कराया। दो पहिया वाहन के स्वामियों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की बात कही। हेलमेट का प्रयोग करें। बगैर हेलमेट बाइक सवारों के करीब आधा सैकड़ा वाहन स्वामियों के चालान काट दिए। सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान काटे वही वाहन स्वामियों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया। सुरक्षाकर्मी पंकज , देवेंद्र , देवकरन , अक्षय त्यागी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: महिला सुरक्षा दल के तहत हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी

Sat Nov 19 , 2022
कन्नौज महिला सुरक्षा दल के तहत हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला सुरक्षा दल के तहत जानकारी देकर जागरूक किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर मे महिला सुरक्षा दल महिला सशक्तिकरण को लेकर विद्यालय की किशोरियों को जानकारी देकर जागरूक […]

You May Like

Breaking News

advertisement