कन्नौज
महिला सुरक्षा दल के तहत हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी
कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला सुरक्षा दल के तहत जानकारी देकर जागरूक किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर मे महिला सुरक्षा दल महिला सशक्तिकरण को लेकर विद्यालय की किशोरियों को जानकारी देकर जागरूक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही नारी सुरक्षा दल के क्रम मे इंदरगढ़ पुलिस ने दिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला आरक्षी द्वारा किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वूमेन पावर लाइन 1090 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , यूपी 112 , महिला हेल्पलाइन 181 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी। छात्राओं , किशोरियों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।