उत्तराखंड: यमनोत्री हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी,पांच लोगों की मौत,

उत्तरकाशी:  यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। बता दें, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली: नदी में डूबने में चार युवकों की मौत, एक दिन पहले से थे लापता,

Sat Nov 19 , 2022
थराली: थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement