हरियाणा: पुल की संकीर्णता एवं टूटी रेलिंग से ग्रामीण परेशान

पुल की संकीर्णता एवं टूटी रेलिंग से ग्रामीण परेशान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ग्रामीणों ने कहा किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा।

कुरुक्षेत्र, 20 नवम्बर : कुरुक्षेत्र के निकट गांव दबखेड़ी के पुल की हालत ठीक नहीं है। ग्रामीण काफी परेशान हैं। वर्षों से पुल की हालत सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल वैसे भी संकीर्ण है और ऐसे में रेलिंग भी कई जगह से टूटी हुई है जिस कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। मौके पर मौजूद युवाओं ने कहा कि संबंधित विभाग पुल की हालत को सुधारे अन्यथा उन्हें मजबूरी सारा खुद अपने हाथ में काम लेना होगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब यह नहर बनी थी तभी पुल बना था। अब लम्बे समय से पुल की रेलिंग टूटने और संकीर्ण होने की वजह से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। ग्रामीण कर्मजीत सिंह ने बताया कि गांव दबखेड़ी के निकट नहर के ऊपर जो पूल बना हुआ है। इसकी हालत ठीक नहीं है और बहुत ही संकीर्ण है। इस पूल को करीब 20 -25 गांव लगते है। इस पूल से हर तरह के वाहन गुजरते हैं। पूल की हालत को देखते हुए आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों की टक्करों के कारण कई जगह से पुल टुटा हुआ है। प्रशासन को पूल को चौड़ा कर ठीक करना चाहिए। अगर इस पुल पर कोई भी दिक्कत आती है तो कुरुक्षेत्र से गांवों का सम्पर्क टूट जायेगा। ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि नहर के ऊपर बने पुल की रेलिंग टूटी हुई है और नहर में भी गंदगी अटकी हुई है। पुल के ऊपर ही पॉलीथिन लटके हुए है। 25 साल पहले नहर बनी थी उसके बाद पुल की हालत सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न तो प्रशासन एवं न ही सिंचाई विभाग कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी पंजाबी गायक राज गुमीत ने कहा कि यह रास्ता सबका सांझा है लेकिन आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल की रेलिंग बूरी तरह डेमेज हो चुकी है। धुंध में अधिक परेशानी होगी। कई बार लोग दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए। आने वाले में योजनाबद्ध तरीके से पुल की मुरम्मत करनी चाहिए। सड़कों की मुरम्मत नहीं की जाती है। इस मौके पर ग्रामीणों में मंजीत सिंह, मनिंदर, कर्ण, सुखविंदर सिंह, प्रवीण कुमार व पूर्ण चंद इत्यादि भी मौजूद थे।
ग्रामीण पुल की हालत दिखाते हुए, हो सकता है किसी भी समय बड़ा हादसा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन महाआरती में देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन ने की शिरकत

Mon Nov 21 , 2022
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन महाआरती में देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन ने की शिरकत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भजन संध्या का हुआ आयोजन, ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी बोले पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement