हरियाणा:जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री के आगमन का किया स्वागत

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री के आगमन का किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

23 नवम्बर को मुख्यमंत्री धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की संस्थाओं से मिलने पहुंच रहे हैं।
थानेसर के विधायक, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दी सुचना।

कुरुक्षेत्र, 21 नवम्बर : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे और उन्होंने श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जानकारी दी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 नवम्बर को गीता जयंती महोत्सव 2022 को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की संस्थाओं से मिलने पहुंच रहे हैं। विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने विधायक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से विस्तार बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री का स्वागत करते हैं कि सरकार नगर की संस्थाओं को गीता जयंती के अवसर पर साथ लेकर चलना चाहती है। यह प्रयास सराहनीय है। ब्रह्मचारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थाओं को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री के विद्यापीठ में आने पर स्वागत एवं सम्मान होगा। गीता जयंती समारोह सब का सांझा है। इस मौके पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, रणबीर भारद्वाज, सुनील गोरी, सतबीर शर्मा एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी थानेसर के विधायक, कुरुक्षेत्र के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>खतरनाक डोर का बिजनैस करने वालों के खिलाफ शुरू होगा जनअभियान</em>

Tue Nov 22 , 2022
खतरनाक डोर का बिजनैस करने वालों के खिलाफ शुरू होगा जनअभियान शहर व छावनी में किसी को नहीं बेचने दी जाएगी ड्रैगन डोर डोर बेचने वालों को बचाने वालों को भी किया जाएगा बेनकाब फिरोजपुर, 21 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement