गीता जयंती महोत्सव में शामिल होना मानव जीवन का अलौकिक अवसर : महंत राजेंद्र पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
श्रीमद भागवत गीता ज्ञान हर युग में उपयोगी।
कुरुक्षेत्र, 22 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर आने मात्र की बात कहने से ही पुण्य की प्राप्ति होती है तो धर्मनगरी में गीता जयंती महोत्सव में शामिल होना मानव जीवन के लिए कितना अलौकिक अवसर है। उन्होंने देश प्रदेश में बैठे सभी श्रद्धालुओं को गीता जयंती अवसर का लाभ उठाने का संदेश दिया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव में सभी को अपने परिवार के सदस्यों को ले कर पावन धरती पर पहुंचना चाहिए, जहां स्वयं भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गीता का उपदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत गीता का ज्ञान महाभारत के युद्ध के समय मोहग्रस्त अर्जुन के लिए जितना उपयोगी था, आज भी गीता का संदेश उतना ही उपयोगी है। यह संदेश मानव जीवन के लिए युगों-युगांतर तक कल्याणकारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में केवल साधारण मेला नहीं है बल्कि देश की राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। गीता जयंती पर देशभर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं संस्कारों का भी संगम होता है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।