जिला कारागार के कैदी योग की डोज से भगा रहे रोग
@ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ मतीउल्लाह
कन्नौज। कोरोना संक्रमण बीत जाने के बाद एक ओर जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होड़ मची हुई है। वहीं कारागार में बंद कैदी योग की डोज से रोग दूर भगा रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से प्रतिदिन प्रात: काल के योग और व्यायाम का सत्र संचालित कराया जाता है, ताकि जेल कैदियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो सके। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया जेल में बंद कैदी योगाभ्यास को लेकर काफी पहले से सजग हैं और लंबे समय से प्रतिदिन योगा करते हैं, लेकिन योगा के प्रति कैदियों की रुझान बढ़ी है और दिन-प्रतिदिन योगा करने वाले कैदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले जहां पांच-दस कैदी सामूहिक रूप से योग करते थे वहीं अब पांच दर्जन से अधिक कैदी टीम में शामिल हो गए हैं। जेल में अपराध के कारण बंद योगा के विभिन्न आसन के जानकार कैदी ही कैदियों को योग कराते हैं। जेल प्रशासन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के मद्देनजर बुजुर्ग कैदी और किसी भी बीमारी से ग्रसित कैदियों को योगाभ्यास से जुड़ने के लिए प्रेरित कर उसे योगा करवाते हैं।। प्रतिदिन सुबह करीब एक घंटे तक जेल के अंदर बने योगा प्लेटफार्म पर योग और व्यायाम करवाया जाता है। हालांकि योग के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए कैदी उत्साह के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हैं। जेल अधीक्षक ने बताया जेल प्रशासन की ओर से इसकी पूरी निगरानी की जाती है।