![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221126-WA0073-1024x473.jpg)
सविधान दिवस के 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंडल चिकित्सालय फिरोजपुर के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने की ली शपथ
फिरोजपुर 26 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=
संविधान दिवस के 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंडल चिकित्सालय, फिरोजपुर के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन के साथ-साथ संविधान के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली। इस अवसर पर अनेक रेलकर्मियों ने भारतीय संविधान विशेषकर इसमें निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला, जिसकी सराहना मंडल रेल प्रबंधक द्वारा की गई। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन मंडल के सभी स्टेशनों अर्थात् फिरोजपुर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर आदि पर किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर फिरोजपुर मंडल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर स्टेशनों तथा कार्यालयों में पोस्टर लगाकर संवैधानिक मूल्यों के बारे में यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह तथा श्री बलबीर सिंह, मंडल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा किरण, वरि० मंडल अभियंता / समन्वय श्री प्रियांक गुप्ता, वरि० मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुदीप सिंह, वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजीव बजाज एवं अन्य अधिकारीगण सहित मंडल कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मी उपस्थित थे।