छठी से 8 वीं तक की छात्राओं के लिए जीवन कौशल विकास कैंप आयोजित होंगे : सतबीर कौशिक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कल से प्रारम्भ होंगे जीवन कौशल विकास कैंप।
कुरुक्षेत्र, 6 मार्च :- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही छठी से 8 वीं तक की छात्राओं के लिए जीवन कौशल विकास कैंप आयोजित करवाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह जीवन कौशल विकास कैंप पांच दिवसीय होंगे। कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला में यह कैंप 10 माध्यमिक स्कूलों में आयोजित करवाए जाएंगे। जोकि 8 मार्च से 13 मार्च तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला के प्रत्येक खंड से दो दो स्कूलों को चुना गया है। प्रत्येक स्कूल को शिक्षा विभाग द्वारा 15 हजार की राशि जारी की गई है। कौशिक ने बताया कि यह कैंप बालिकाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे। इन जीवन कौशल विकास कैंपों में भिन्न-भिन्न विभागों से रिसोर्स पर्सन अपना व्याख्यान देने पहुंचेंगे। कैंपों में मुख्य रूप से 14 रिसोर्स पर्सन शामिल होंगे। कौशिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ काउंसलर, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से, पोस्ट ऑफिस, रेडक्रॉस, शिक्षा विभाग, गृह विज्ञानं तथा फाइन आर्ट्स ब्यूटी एंड वैलनेस आईटी सिक्योरिटी के रिसोर्स पर्सन द्वारा व्याख्यान होंगे। अंग्रेजी में कम्युनिकेशन स्किल के लिए अंग्रेजी के प्राध्यापक छात्राओं को सिखाएंगे। अंतिम दिन छात्राओं द्वारा सीखे गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि गांव से बच्चों के अभिभावक तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत के सदस्य, सरपंच तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कौशिक ने बताया कि इस प्रकार के कैंपों से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। शिक्षा विभाग का यह बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय काम है।
कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक जानकारी देते हुए।