-इस वर्ष नारी शक्ति संस्थान अपनी स्थापना का दशवां वर्ष मना रहा है इसीक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह-2021 का आयोजन शहर के शिब्ली अकेडमी में किया गया
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़,परिक्षेत्र-आजमगढ़ श्री सुभाष चंद्र दुबे जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, SDM-मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शनिनी एवम जिलाधिकारी आज़मगढ़ की पत्नी श्रीमती रश्मि जी उपस्थित रही कार्यक्रम का उद्घाटन नारी शक्ति संस्थान की संरक्षक मंडल द्वारा माँ दुर्गा के समछ दिप प्रज्जवलित करने के उपरांत संस्था की सभी नारी शक्तियों द्वारा संस्था के ध्येयगीत को गाकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की मंडल अध्यक्ष विदुषी अस्थाना द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन संस्था की मंडल मंत्री अंशु अस्थाना द्वारा किया गया स्वागत भाषण संस्था की संरक्षक रानी अनामिका सिंह, संस्था के दश वर्षो के कार्य की संछिप्त जानकारी संस्था की अध्यक्ष डॉ मनीशा मिश्रा द्वारा दी गई
नारी शक्ति संस्थान अपने स्थापना के दशवें वर्ष उससे जुड़कर विगत दश वर्षो से महिला स्वास्थ्य,शिक्षा एवम सुरक्षा हेतु समाज सेवा में कार्य कर रही सक्रिय 203 नारी शक्तियों, पी.सी.यस.में चयनित कु.शशि सिंह,महिला थाना प्रभारी आज़मगढ़ खुशबू त्रिपाठी एवम पी.जी.आई.की डॉ मनीषा उपाध्याय को नारी शक्ति सम्मान -2021 से संस्था के लोगो का मेडल,पौधा,सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया
संस्था द्वारा बुलाये गए समस्त महिला अतिथियों को मेडल पौधा एवम बैच लगाकर सम्मानित किया गया
संस्था द्वारा इस वर्ष मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओ को जागरूक करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों में नारी शक्ति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2021 का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता का स्वरूप पौराणिक,ऐतिहासिक एवम राजनीतिक महिलाओ के पोट्रेट बनाना,स्वरचित डेकोरेटेड स्लोगन एवम महिला सशक्तिकरण पर आधारित रंगोली था जिसमे से स्कूलों में से…रंगोली में उज्जवल मॉडल पब्लिक स्कूल कप्तानगंज प्रथम,फातिमा पब्लिक स्कूल द्वितीय,श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज तृतीय स्थान
पोस्टर मेकिंग में महादेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम,सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वितीय,अग्रसेन कन्या अन्तर कालेज तृतीय स्थान
स्लोगन राइटिंग में महादेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम,जी डी ग्लोबल स्कूल द्वितीय एवम श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज तृतीय स्थान इन विद्यालयों से कुल 154 छात्राओ ने प्रतिभाग किया जिसमें से कुल 18 बच्चियों को प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर एवम शेष छात्राओ को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए DIG महोदय ने कहा कि….
संस्था की सचिव डॉ पूनम तिवारी ने बोलते हुए कहा कि हमारी माताएं बहने अपने बालको को महिला अपराध के फलस्वरूप मिलने वाले दण्ड के बारे बताये या उससे होने वाली सामाजिक एवम पारिवारिक छति के बारे में जागरूक करे तभी महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोक जा सकेगा आगे बोलते हुए डॉ तिवारी ने साथ ही सरकार से अपील किया कि बालिका जागरूकता अभियान या महिला जागरूकता अभियान के साथ साथ स्कूल आदि के माध्यम से बालक जागरूकता अभियान या पुरुष जागरूकता अभियान भी चलाया जाय ताकि पुरुषों को भी महिला अपराध से मिलने वाले दंड के बारे में जागरूक किया जा सके तभी मिशन शक्ति अभियान अपनी पूर्णता को पहुंचेगा,साथ ही शिक्षा पद्धति को भी संस्कारित करने की जरूरत है जिससे हमारा समाज संस्कारित हो सके संस्कारित समाज में ही महिलाएं सुरक्षित रह सकती है
महिला सशक्तिकरण पर डॉ शारदा सिंह,डॉ शशि सिंह, मांडवी सिंह,प्रत्यक्षा तिवारी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत को गाकर किया गया
अंत मे आये हुए समस्त अतिथियों एवम सदस्यों का संस्था की संरक्षक अर्चना वत्सल ने आभार एवम धन्यवाद व्यक्त किया
इस अवसर पर संस्था की समस्त संरक्षक मंडल,पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित रही। ब्यूरो रिपोर्ट रामजीत आजमगढ़