नगर के नेत्र सर्जन को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
गुरसहायगंज- उपमुख्यमंत्री ने नगर के प्रख्यात नेत्र सर्जन को उनके नेत्र सर्जरी में योगदान को देखते हुए विश्व गौरव सम्मान से सम्मानित किया। जिस पर नगर के संभ्रांत लोगो ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
लखनऊ में होटल ताज में भारत समाचार चैनल द्वारा आयोजित विश्व गौरव सम्मान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर के प्रख्यात नेत्र सर्जन व दीक्षित नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा. सुधीर दीक्षित को विश्व गौरव सम्मान से विभूषित किया। इस अवसर पर डा. दीक्षित सपत्नीक सम्मान लेने मंच पर पहुंचे तो पूरा सभागार उनके द्वारा नेत्र सर्जरी में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में संचालक ने बताया। डा. सुधीर दीक्षित को मिले इस सम्मान पर नगर के संभ्रांत लोगो ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मयंक गुप्त, संजीव गुप्ता संजू, राजेश गुप्ता,सिद्धार्थ गुप्ता,ललित मोहन सिंह,अतुल भारती, गगन मनीष,अजीत मिश्र, राकेश कटियार,सहित कई लोगों ने खुशी जताई।