थाना बिलरियागंज
ग्राम सियरहा में पेड़ को लेकर हुयी घटना में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक- 18.12.2022 को समय करीब 09.30 बजे ग्राम श्रीनगर सियरहा मे पेड़ की डाल काटने/रखने को लेकर सुबाष यादव व उसके सगे भाई रमेश यादव पुत्र स्व0 दुबरी यादव ग्रा0 श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज के मध्य मारपीट की घटना कारित हो गई थी । जिसमे ईलाज के दौरान रमेश यादव के लड़के रिंकू यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा रमेश यादव के पुत्र पिन्टू यादव व उसकी पत्नी फुलवासी देवी देवी को चोटे आयी जो जिला अस्पताल मे भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है । मृतक के पिता रमेश यादव पुत्र स्व0 दुबरी यादव ग्रा0 श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज आजमगढ़ के द्वारा दिये गये तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 283/22 धारा 147/148/149/323/302/307/34 भादवि बनाम (1) सुबाष यादव पुत्र दुबरी यादव (2) किशन यादव (3) राम जनम यादव (4) सूरज यादव, (5) साधू उर्फ श्रीजनम यादव पुत्रगण सुबाष यादव व (6) संगीता यादव पुत्री सुबाष यादव समस्त साकिनान श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था ।
नामित अभियुक्त सुबाष यादव पुत्र स्व0 दुबरी यादव, किशन यादव, साधू उर्फ श्रीजनम उर्फ अभिषेक यादव पुत्रगण सुबाष यादव व संगीता यादव पुत्री सुबाष यादव साकिनान श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ की आज दिनांक 19.12.2022 को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 19.12.2022 को थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुबाष यादव पुत्र स्व0 दुबरी यादव 2. किशन यादव पुत्र सुबाष यादव 3. साधू उर्फ श्रीजनम यादव उर्फ अभिषेक पुत्र सुबाष 4. संगीता पुत्री सुबाष यादव समस्त निवासीगण श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को सियरहा एक्सप्रेसवे पुल के पास से समय करीब 08.00 बजे सुबह कारण गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 283/22 धारा 147/148/149/323/302/307/34 भादवि, थाना- बिलरियागंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता – - सुबाष यादव पुत्र स्व0 सदरी यादव सा0 श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
- किशन यादव पुत्र सुबाष यादव सा0 श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
- साधू उर्फ श्रीजनम उर्फ अभिषेक यादव पुत्र सुबाष यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
- संगीता यादव पुत्री सुबाष यादव साकिनान श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी स्थान
सियरहा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी आलाकत्ल
01 अदद यूके लिपटिस का मोटा डण्डा, 02 अदद लोहे की पाईप व 01 अदद कुल्हाड़ी
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।