कप्तानगंज आज़मगढ़: ग्राम धन्धारी में जमीनी विवाद को लेकर गोली मार हुयी हत्या की घटना में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही


थाना- कप्तानगंज

ग्राम धन्धारी में जमीनी विवाद को लेकर गोली मार हुयी हत्या की घटना में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही
➡ दिनांक- 21.06.2022 को वादिनी मुकदमा श्रीमती कामिनी सिंह पत्नी स्व0 मनीष सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दिया गया कि अभियुक्त 1.मनोज सिंह उम्र 44 पुत्र श्रीनरायण सिंह, 2. यशवन्त सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र मनोज सिंह, 3. नितिन सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र मनोज सिंह 4. वीना सिंह उम्र 18 वर्ष पत्नी मनोज सिंह 5. इशरावती सिंह उम्र 70 वर्ष पत्नी श्रीनरायण सिंह निवासीगण ग्राम धन्धारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा जमीनी विवाद की रंजीश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए वादिनी के पति मनीष सिंह व ससुर श्री नरायण सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी व चाची अवधराजी देवी को गोली मार कर घायल कर दिया गया।
➡जिसके सम्बन्ध में दिनांक 22.06.2022 को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/22 धारा 147/302/307/504 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡दिनांक- 24.06.2022 को अभियुक्त 1.मनोज सिंह उम्र 44 पुत्र श्रीनरायण 2. यशवन्त सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया।
➡दिनांक- 29.06.2022 को अभियुक्ता इशरावती सिंह उम्र 70 वर्ष पत्नी श्रीनरायण सिंह को गिरफ्तार किया गया।
➡दिनांक- 23.07.2022 को अभियुक्त नितिन सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया।
➡दिनांक- 11.11.2022 को अभियुक्ता वीना सिंह उम्र 18 वर्ष पत्नी मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया।
➡मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र क्रमशः प्रथम दिनांक 18.09.22 व द्वितीय आरोप पत्र 15.11.22 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया है ।
➡दिनांक- 20.12.2022 को अभियुक्त 1.मनोज सिंह पुत्र श्री नरायण सिंह, 2.यशवन्त सिंह पुत्र मनोज सिंह ग्राम धन्धारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ के विरूद्ध थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 357/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा , प्रेमी सहित पत्नी को भेजा जेल

Fri Dec 23 , 2022
पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा , प्रेमी सहित पत्नी को भेजा जेल कन्नौज। प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमिका के पति की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया। राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्याकांड का […]

You May Like

Breaking News

advertisement