थाना कोतवाली
युवती को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – वादी मुकदमा द्वारा थानास्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की पुत्री को सर्वेश सोनकर पुत्र त्रिलोकी सोनकर निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 596/22 धारा 363/336/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 25.12.22 को प्र0नि0 कोतवाली शशिचन्द्र चौधरी मय हमराह व उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा बवाली मोड़ चौराहा से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सर्वेश सोनकर पुत्र त्रिलोकी सोनकर निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली नगर आजमगढ़ समय करिब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से वादी की पुत्री को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0 596/2022 धारा 363/366/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – 1. सर्वेश सोनकर पुत्र त्रिलोकी सोनकर निवासी मुकेरीगंज थाना कोतवाली नगर आजमगढ़
बरामदगी– वादी की पुत्री
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 शशीचन्द्र चौधरी कोतवाली नगर, आजमगढ़
- उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाईन
- कां0 रविन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
- म0कां0 चंदन थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।