जालौन: सुशासन दिवस के रूप में अटल जी की मनाई गई जन्म जयंती

सुशासन दिवस के रूप में अटल जी की मनाई गई जन्म जयंती

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विबेक द्ववेदी कोंच जालौन

कोंच(जालौन)भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में नगर के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास से सुशासन दिवस के रूप में मुहल्ला गांधी नगर स्थित बूथ अध्यक्ष शिव सिंह कुशवाहा के आवास पर नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता एवं विधायक मूलचंद निरंजन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद ने कहा कि राष्ट्रवाद के गौरव पंडित अटल बिहारी बाजपेई की राष्ट्रभक्ति विचार और नीतियां हमारे लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगी वही भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की लोक कल्याणकारी नीतियां प्रगतिशील लोकप्रिय शासन को समर्पित रही इसलिए आज हम सब लोग वाजपेई जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं वहीं नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपाइयों ने नमन किया तत्पश्चात शक्ति केंद्र जयप्रकाश नगर के बूथ संख्या 535 अमित सोनी के आवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण भी सुना गया नगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, भाजपा स्तंभ सर्वाचरण बाजपेई ,कमलेश चोपड़ा, शंभू दयाल स्वर्णकार,प्रदीप गुप्ता, विनोद गुर्जर ,सुनील कांत तिवारी,अंजू अग्रवाल, राजेश्वरीयादव ,महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा,जमील खान, आनंद दुबे, राकेश वर्मा, प्रेम नारायण वर्मा,आशुतोष मिश्रा , ओपी कुशवाहा, कृष्णा झा,दीपक मिश्रा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: थाना किला पुलिस ने ब्रेसलेट लूट का किया खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार

Mon Dec 26 , 2022
थाना किला पुलिस ने ब्रेसलेट लूट का किया खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तारदीपक शर्मा ( संवाददाता)बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया एसपी सिटी राहुल भाटी की निगरानी में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी किला के पर्यवेक्षण में थाना किला पुलिस टीम द्वारा सहगल […]

You May Like

Breaking News

advertisement