![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221227-WA0037-1024x576.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221227-WA0038-1024x576.jpg)
विधान सभा में 9 मोटे अनाजों से बने 25 पकवान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिया मिलेट्स लंच। खीर, चाय, वेलकम ड्रिंक, सूप, हलवा से आवभगत।
विस अध्यक्ष के आग्रह पर खेती विरासत मिशन ने तैयार किया भोजन।
सीएम बोले – यह आहार ही औषधि का काम करेगा, प्रोत्साहित करेंगे।
चंडीगढ़ 27 दिसंबर :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की मुहिम को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रोत्साहित किया है। मंगलवार को विधान सभा में सभी विधायकों, अधिकारियों और पत्रकारों के लिए मिलेट्स आधारित भोज का आयोजन किया गया। मिलेट्स लंच में बाजरा समेत 9 मोटे अनाजों से बने मिलेट्स की चाय, स्नैक्स, चपाती, खीर व हलवा समेत 25 पकवान शामिल रहे। कृषि एवं कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल की तरफ से आयोजित इस भोज के सभी व्यंजन खेती विरासत मिशन की ओर से तैयार किए गए। व्यंजन बनाने वाली टीम का नेतृत्व मिशन के कार्यकारी निदेशक उमेन्द्र दत्त और हैदराबाद से जाने-माने मिलेट्स शेफ़ रामबाबू ने किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। यह भारत के मोटे अनाजों के प्रचलित प्राचीन आहार को बढ़ावा देगा और इस प्रकार यह ‘आहार ही औषधि’ का काम भी करेगा।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि मोटे अनाजों में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ये मोटापा, शुगर और उच्च रक्तचाप इत्यादि समस्याओं से तो बचाते ही हैं साथी हार्मोनल संतुलन में भी काफी कारगर हैं। यह हमारी खेती-किसानी के लिए भी लाभकारी है। विस अध्यक्ष ने इस प्रयास के लिए कृषि एवं कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल का आभार व्यक्त किया। मोटे अनाजों से पकवान बनाने के लिए उन्होंने खेती विरासत संस्था के प्रयास की भी सराहना की।
खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निदेशक उमेन्द्र दत्त ने बताया कि आम लोगों को मिलेट्स के नाम पर सिर्फ बाजरा या रागी की जानकारी है। आज के मिलेट्स लंच में शामिल पकवान जिनमें मिलेट्स की चाय, स्नैक्स, चपाती, खीर व हलवा समेत अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए हैं।
विधान सभा में आयोजित मिलेट्स लंच के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।
विधान सभा में आयोजित मिलेट्स लंच के बाद भोजन तैयार करने वाली खेती विरासत मिशन की टीम के साथ करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, विस उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, कृषि एवं कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व विस अध्यक्ष रघुवीर सिंह कादियान और खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निदेशक उमेन्द्र दत्त।