हैपीनेस ग्रुप ने मनाया महिला दिवस, महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरुक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना गर्ग।
हिसार 8 मार्च :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के ग्रुप हैप्पीनेस ग्रुप ने सैक्टर-15 में स्थित सिटीजन पार्क में व सैक्टर की महिलाओं को जागरूक करते हुए ग्रुप की सोनिका पूनिया ने कहा कि हमें अपनी बेटियों के अरमानों को दबाने की बजाय उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना चाहिए। वे जितनी भी शिक्षा ग्रहण कर सकें उन्हें वह शिक्षा दिलवानी चाहिए। हमारा फर्ज है कि एक मित्र की भांति अपनी बेटी से व्यवहार करें। और अच्छे बुरे की जानकारी से अवगत अवश्य करवाए।इसके अलावा हमें अपनी बेटियों की उम्र होने पर उनका मतपत्र भी बनवाना चाहिए जो हम सब का अधिकार भी है हम अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही एक स्वच्छ व सही सरकार चुन सकते हैं। सोनिका पूनिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ताकत का एहसास करवा रही हैं। इसके अलावा काफी संख्या में महिलाएं सांसद हैं। सेना में भी महिलाएं पुरुषों के समान पदों पर कार्य कर रही है। आज उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने महिलाओं के हक दिलवाने के अथक प्रयास किए हैं। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय हैं। अपने परिवार के पालन-पोषण के साथ-साथ अपनी ड्यूटी भी पूरी निष्ठा से निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नारी को हमारे समाज में शक्ति माना गया है बावजूद इसके नारी का शोषण भी हमारे समाज में किया जा रहा है जो कि निंदनीय है। नारी का किसी भी प्रकार से शोषण करने वालों को कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए ताकि नारी खुद को अबला न समझ कर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके।
वहीं उत्कृष्टा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, दक्षता, क्षमता, अभिरूचि और रूझान को पहचानना चाहिए और ईश्वर ने हमें जिन गुणों से नवाजा है उन्हें निखारना चाहिए। यंत्रवत कार्य करने के बजाय स्वयं को प्रसन्न रखने के लिए काम करना चाहिए और हमें हर कार्य को पूरी व प्रसन्नता व क्षमता के साथ करना चाहिए। इस के अलावा ग्रुप की प्रमुख सोनिका पूनिया समय समय पर मेधावी जरूरतमन्द बच्चियों को निशुल्क शिक्षा व अच्छे कैरियर के लिए गाइडलाइंस देती रहती है।
हैप्पीनेस ग्रुप की सभी महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सोनिका पूनिया के अलावा उत्कृष्टा सिंह, सुमन सिंह, सीमा ढांडा, मीनू मुंडलिया, रेणुका, चारवी , आदि ग्रुप की सदस्य उपस्थित थीं।