खादी संस्थान के वार्षिक कैलेंडर 2023 का हुआ विमोचन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
खादी अब ग्रामीण आंचल तक सीमित नहीं मिल रही है नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान।
खादी को मिला बढ़ावा, खादी भी मार्किट में बना ब्रांड।
कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी : खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में रंजीत सैनी सहायक निदेशक सेवानिवृत्त कौशल विकास निदेशालय हरियाणा सरकार एवं राजेंद्र सैनी कोऑर्डिनेटर यूथ रेड क्रॉस कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंचे तथा उन्होंने संस्थान के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसी अवसर पर संस्थान के वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन किया गया। रंजीत सैनी ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और वर्ष 2023 में उन्नति की शुभकामनाएं दी। राजेंद्र सैनी ने कहा कि यह संस्थान सामाजिक कार्य में भी अपनी सहभागिता निभाता है। खादी संस्थान के सचिव सतपाल सैनी ने कहा कि तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र का खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर अपनी मेहनत से उत्तर भारत में विशेष पहचान बना चुके हैं। उनका मानना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना खादी ने राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ब्रांड के रूप में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से नई वस्त्र नीति बनाई जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे खादी वस्त्रों का न केवल देश में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विकास हो रहा है। वास्तव में खादी को एक नई उड़ान मिल रही है और लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अन्य राज्यों में खादी वस्त्रों की बिक्री पर अधिक विशेष छूट देने की घोषणा होती है। हरियाणा में भी खादी की बिक्री पर विशेष छूट बढ़ा कर लोगों को अधिक से अधिक जोड़ना चाहिए। सैनी ने कहा कि सरकार साथ हम सभी को मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि खादी के विकास का सबसे ज्यादा लाभ लाखों बुनकरों एवं युवाओं को मिलता है। खादी के जितने वस्त्रों की मांग बढ़ेगी तो युवाओं को अधिक रोजगार मिल सकेगा। इस मौके पर अतिथियों को सतपाल सैनी ने संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, विनोद सैनी, विशाल सैनी, ममता, कुसुमा, कविता सैनी व अन्य भी मौजूद रहे।
खादी संस्थान के वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन करते हुए।