मेहनगर के वार्ड नंबर 8 के भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया की बहू ने महाराष्ट्र में बजाया डंका
स्थानी कस्बे के निवासी स्वर्गीय अमरनाथ मद्धेशिया पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा की वधु सोनाली गुप्ता ने स्टार इंडिया रियल्टी अवॉर्ड्स द्वारा आयोजित ब्यूटी कांटेक्ट मैं जीत दर्ज कर मिस महाराष्ट्रा का खिताब अपने नाम दर्ज किया।
स्वर्गीय अमरनाथ मद्धेशिया एक समाजसेवी थे उनके पुत्र श्री चंद गुप्ता जो व्यवसाय हेतु मुंबई में रहते हैं मुंबई में ही श्री चंद गुप्ता की छोटी बहू सोनाली एक ब्यूटीशियन है जो खुद का ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।
विगत वर्ष में स्टार इंडिया रियल्टी द्वारा ब्यूटी कांटेक्ट आयोजित किया गया जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश की हजारों ब्यूटीशियन ने प्रतिभाग किया जिसमें सोनाली गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर इस ब्यूटी कांटेक्ट में मिस महाराष्ट्र का खिताब अपने नाम दर्ज किया।
यह खबर सुनकर उनके ससुराल मेहनगर में खुशी की लहर दौड़ गई इस मौके पर उनके बड़े ससुर मानिक चंद गुप्ता अनिल गुप्ता ने खुशी जाहिर की तथा ज्येष्ठ धीरज मद्धेशिया जो नगर के वार्ड नंबर 8 से सभासद के प्रत्याशी हैं उन्होंने कहा हमारी भयोहू ने परिवार का नाम रोशन किया इस मौके पर परिवार जन तथा नगर के लोग मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया।