![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0008-768x1024.jpg)
रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर की ओर से स्लंम एरिया बस्ती में लोगों में सर्दी को मध्य नजर रखते हुए गरम टोपियां और जुराबे वितरण किए
फिरोजपुर 15 जनवरी 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर की ओर से सर्दी को मध्य नजर रखते हुए पहले की तरह आज भी सलंम एरिया बस्ती में लोगों को गर्म टोपियां और जुराबे वितरण किए। श्री संदीप तिवारी क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि हम प्रत्येक वर्ष सर्दियों के दिनों में किसी ना किसी स्लंम ऐरिया बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरत की सामग्री वितरण करते हैं। हमारे क्लब का मानना है कि किसी जरूरतमंद को खुश करने के प्रयास का ही फल खुशी है।
इस मौके पर श्री संदीप तिवारी के साथ राजीव शर्मा और विकास बजाज इत्यादि उपस्थित थे।