कृषक सखियों ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण
जलालाबाद कन्नौज रिपोर्टर मतीउल्लाह
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कृषक सखियों का कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी परिसर में एक्स्पोज़र भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार ने केंद्र की समस्त इकाइयों जैसे कुक्कुट पालन इकाई,वर्मी कंपोस्ट इकाई, एजोला उत्पादन इकाई नेचुरल वेंटिलेटेड पॉलीहाउस तथा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और प्राकृतिक खेती हेतु जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत नीमास्त्र इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरेन्द्र यादव ने कृषि मौसम संबंधित गतिविधियों जैसे पाला कोहरा अधिकतम और न्यूनतम तापमान की भविष्यवाणी के बारे में जानकारी दी।और बताया कि मौसम की जानकारी कितनी आवश्यक है,कि किसान किसी भी कृषि गतिविधि को करने के लिए यदि कृषक को मौसम की पूर्व जानकारी है,तो वह काफी हद तक अपनी लागत में कमी कर सकता है।इस दौरान कृषि मौसम प्रेक्षक अमित प्रताप सिंह,कृषक रामपाल,राहुल और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के फैसिलिटेटर सलीम,नाजमीन,अमित,आराध्या इत्यादि लोग मौजूद रहे।