उत्तराखंड: महिला दिवस, राज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी बैक का किया शुभारंभ

उत्तराखंड: महिला दिवस,
राज्यपाल ने राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी बैक का किया शुभारंभ,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए  साड़ी बैंक का शुभारम्भ किया। और  उपस्थित महिलाओं को साड़ी वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अबला न समझें। महिलाएं स्वयं शक्ति हैं। वे अपना स्वाभिमान बनाये रखें। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण द्वारा ही उनका वास्तविक सशक्तीकरण संभव है। राज्यपाल  मौर्य ने कहा आज आरम्भ हो रहे साड़ी बैंक द्वारा सक्षम महिलाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिये साड़ियां दी जायेगी। इन सभी साड़ियों का एक साड़ी बैंक बनाया जायेगा। इस साड़ी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार साड़ी ले सकती हैं। जल्द ही देहरादून में दो-तीन साड़ी बैंक खोले जायेंगे।     -बेबी रानी मौर्य राज्यपाल उत्तराखंड

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बंशीधर भगत पर भी तलवार लटकी, आलाकमान भी बंशीधर भगत से खुश नही

Mon Mar 8 , 2021
उत्तराखंड: बंशीधर भगत पर भी तलवार लटकी,आलाकमान भी बंशीधर भगत से खुश नही।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड सरकार में सियासी हलचल ने तूल पकड़ लिया है। वहीं उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत को भी हटाया जा सकता है। पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान को एजी-ओजी बुलाने का मामला भी […]

You May Like

advertisement