प्रकाश कुमार चंदन एक बार फिर बने रालोजपा छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष,बधाई का लगा तांता

हाजीपुर(वैशाली)रालोजपा में छात्र संगठन के प्रकाश कुमार चंदन को एक बार फिर जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा है।उन्हें कमान सौंपते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए कहा गया है।मालूम हो कि बीते 18 जनवरी को रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश कमिटी को भंग किया गया था।उनके निर्देशानुसार शुक्रवार को पुनः संगठन का विस्तार करते हुए दूसरी बार महुआ के हसनपुर ओस्ती निवासी लक्ष्मी शर्मा के पुत्र प्रकाश कुमार चंदन को छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है।रालोजपा सुप्रीमों सह केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस,प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज व छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ श्री चंदन ने कहा की पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी से निभाने को अग्रसर होंगे। प्रकाश कुमार चंदन को एक बार फिर छात्र रालोजपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा,रालोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,प्रदेश सचिव चंदन गांधी,जय प्रकाश गुप्ता नकुल,राजेश कुमार सिंह,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा,छात्र जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान,विवेक भारती,छात्र महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर पासवान,लालगंज प्रखंड अध्यक्ष राज बब्बर,सुजीत राघव,मनीष कुमार सिंह आदि लोगो ने बधाई दी है।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्त्री सुधार बालिका इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा प्रखंड सिविल लाइन्ड की पोस्ट कहरवान की ओर से अग्निशमन एवं सीoपीoआरo का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sun Jan 22 , 2023
स्त्री सुधार बालिका इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा प्रखंड सिविल लाइन्ड की पोस्ट कहरवान की ओर से अग्निशमन एवं सीoपीoआरo का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर ने स्कूल की छात्राओं एवं स्टाफ को प्राकृतिक आपदाओं एवं मानव जनित आपदा […]

You May Like

Breaking News

advertisement