आज़मगढ़: सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना- देवगाँव
सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनांक 21.01.2023 को उपजिलाधिकारी लालगंज व अपर आयुक्त (न्यायिक) आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में प्रथम पक्ष सीताराम सिंह पुत्र रामनवल सिंह व द्वितीय पक्ष के विजय सिंह पुत्र साहब सिंह निवासीगण सराय खुरसू थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के बिवादित स्थल पर नापी कराने हेतु नायब तहसीलदार लालगंज पंकज कुमार साही व लेखपाल खुरसू , विनोद कुमार यादव के साथ नि0 गजानन्द चौबे थाना देवगांव आजमगढ़ मय हमराह के साथ गये। नापी के दौरान वर्तमान प्रधान बलवन्त सिंह पुत्र साहब राज अपने भाई यशवन्त सिंह व अमर सिंह, अपने भतीजा राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह, राजनाथ पुत्र गोविन्दा व 10- 12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तालब पर पहुँचकर नायब तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस बल के साथ गाली-गुप्ता व मारपीट करते हुए कार्य सरकार में बाधा पैदा किया गया । इसी बीच ग्राम प्रधान के ललकारने पर गांव सराय खुरसू की तरफ से किसी व्यक्ति द्वारा भय व्याप्त करने हेतु एक फायरिंग की गयी व जब महिला आरक्षीयों द्वारा आगे आकर बीच बचाव करने का प्रयास किया गया तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया । इस घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत नायब तहसीलदार चोटिल हो गये। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/23 धारा 147,148,332,353,354,327,329,323,504,506 भादवि बनाम 1-बलवन्त सिंह पुत्र साहब राज 2- यशवन्त सिंह व साहब सिंह 3- राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह, 4- राजनाथ पुत्र गोविन्दा 5- अमर सिंह पुत्र साहब सिंह निवासीगण सराय खुरसू थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ व अन्य 10- 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पंजीकृत किया गया।
2. गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 23.01.2023 को निरीक्षक रुद्रभान पाण्डेय व उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह सा0 सराय खूरसू थाना देवगाँव जनपद आजमगढ उम्र करीब 43 वर्ष को उसके घर से समय करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
3. पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 18/2023 धारा 147,148,332,353,354,327,329,323,504,506 भादवि थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
4. गिरफ्तार अभियुक्तः-
यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी सराय खूरशू थाना देवगाव जनपद आजमगढ उम्र करीब 43 वर्ष
5. गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

  1. निरी0 रुद्रभान पाण्डेय उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Sun Jan 22 , 2023
थाना- निजामबादमहिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 20.01.23 को वादिनी/पीड़िता द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि, दिनांक 10.01.2023 को वादिनी/पीड़िता के पूर्व पति मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ के द्वारा पीड़िता के […]

You May Like

Breaking News

advertisement