थाना- निजामबाद
महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 20.01.23 को वादिनी/पीड़िता द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि, दिनांक 10.01.2023 को वादिनी/पीड़िता के पूर्व पति मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ के द्वारा पीड़िता के अश्लील फोटो को वायरल किया गया तथा मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/23 धारा 341/504/506 भादवि व धारा 67 ए आईटी एक्ट बनाम मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
2. गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 22.01.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
3. पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 28/23 धारा 341/504/506 भादवि व धारा 67 ए आईटी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
4.अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 441/22 धारा 323/504/506/498 ए भादवि व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 लारेब पुत्र मो0 नेसार अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
6. गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह थाना निजामाबाद आजमगढ़