कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे विश्व में हरियाणवी कला एवं संस्कृति का परचम लहरा रहा : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे विश्व में हरियाणवी कला एवं संस्कृति का परचम लहरा रहा : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ में रचा इतिहास।
केयू बना उपविजेता।
विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू ने 27 विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में 18 जीती।
एआईयू के तत्वावधान में महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में इतिहास रचकर ओवर ऑल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू 27 विधाओं में से 18 प्रतियोगिताएं जीतकर उपविजेता बना है। एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 28 जनवरी को महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उपविजेता बना। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार केयू ने नॉर्थ-वेस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीते 18 प्रतियोगिताएं जीती। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे विश्व में हरियाणवी कला एवं संस्कृति का परचम लहरा है। उन्होंने नॉर्थ-वेस्ट जोन में केयू का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों सहित युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक व पूरी टीम को बधाई दी। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय छात्र कलाकारों को उचित मंच प्रदान कर हरियाणवी संस्कृति एवं कला के विस्तार में महत्वपूर्ण भमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणा को ऐसे कलाकार दिए हैं जो आज देश-विदेश में कुवि एवं हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, कुवि सांस्कृतिक परिशद तथा सभी प्रतिभागी छात्र कलाकारों को बधाई दी।
केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट, एसडी महाविद्यालय व आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के 49 छात्रों ने 27 विधाओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट जोन प्रतियोगिता में नृत्य, थियेटर, संगीत, लिट्रेरी एवं फाइन आर्ट्स की 27 विधाओं में 18 प्रतियोगिताएं जीतकर केयू ऑवर ऑल उपविजेता बना। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली राज्य के विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली, महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके शर्मा, एआईयू के संयुक्त निदेशक डॉ. बलजीत सिंह शेखो, एआईयू निरीक्षक एके शर्मा, टीम मैनेजर डॉ. रामनिवास एवं डॉ हरविन्द्र राणा मौजूद थे।
इन प्रतियोगिताओं में किया कुवि का नाम रोशन।
डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट जोन के इस कलाकारों के सांस्कृतिक एवं कला महाकुंभ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कलाकारों ने संगीत एवं थियेटर विधाओं में ओवरऑल ट्रॉफी ट्रॉफी जीतकर केयू को गौरवान्वित किया। वहीं क्लासिकल इंस्ट्ररूमेंट सोलो, वेस्ट इंस्ट्रूमेंट सोलो में केयू का प्रतिनिधित्व कर रहे कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
वेस्ट वोकल सोलो, वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता, माइम तथा क्ले मॉडलिंग में केयू ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन सोलो, प्रोसेशन, फॉक ट्राइबल डांस, फॉक ऑरकेस्ट्रा, क्लासिकल डांस, स्किट, मिमिक्री तथा भारतीय ग्रुप गायन व ऑन, फोटोग्राफी द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान व इंस्टॉलेशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विलियम हर्शल द्वारा निर्मित ग्रेट फोर्टी-फीट टेलीस्कोप दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप था : प्रो. अजीत केंभवी

Sat Jan 28 , 2023
विलियम हर्शल द्वारा निर्मित ग्रेट फोर्टी-फीट टेलीस्कोप दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप था : प्रो. अजीत केंभवी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हर्शल आकाशगंगा के आकार का नक्शा बनाने वाला पहला व्यक्ति था : प्रो. अजीत केंभवी।खगोल विज्ञान की आगे की यात्रा टेलीस्कोप द्वारा संचालित है […]

You May Like

Breaking News

advertisement