कुवि के प्रो. अनिल वशिष्ठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स नियुक्त।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 01 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल वशिष्ठ को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का डीन एकेडमिक अफेयर्स नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि वे दो फरवरी से विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स होंगे। इस नियुक्ति के लिए प्रो. अनिल वशिष्ठ ने कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस अहम जिम्मेवारी का निर्वहन सच्ची लगन एवं निष्ठा से करेंगे।