![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230201-WA0045-461x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230201-WA0043-2-1024x461.jpg)
साइबर थाना आज़मगढ़
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों, पंचायती राज संस्थाओं, सार्वजनिक क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार की जागरूकता दिवस हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 01.02.2023 को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा पूर्वांचल पी0जी0 कॉलेज रानी की सराय आज़मगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है।
कॉलेज में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया जिसमे उन्हें प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय व H C मनीष सिंह द्वारा वर्तमान समय मे हो रहें सोशल मीडिया व आर्थिक साइबर अपराध के बारे में एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।