बजट के सहारे कांग्रेस की 2022 की नैया पार नहीं होगी: भारती

बजट के सहारे कांग्रेस की 2022 की  नैया पार नहीं होगी: भारती

मोगा 09 मार्च
(शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) :  – 

पंजाब सरकार द्वारा कल घोषित किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला भाजपा लीगल सैल ने कहा कि इस इस बजट में युवाओं, उद्यमियों, मध्यमवर्ग तथा कर्मचारी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। लीगल सैल ने इस बजट को सिरे से नकारते हुए इसे सिर्फ 2022 के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस द्वारा जनता को लालच देकर वोट हासिल करने का प्रयास कहा जा सकता है। जिसमें कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी। लीगल सैल के  जिला कन्वीनर एडवोकेट प्रदीप भारती  ने कहा कि सरकार को बजट में डीजल व पेट्रोल पर 10% वैट कम कर मध्यम वर्ग को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। अन्य घोषित भत्तों के साथ पढ़े लिखे युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए था। बिजली के दाम कम करने चाहिए थे। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है। जो कुछ भी देने की बात कही गई है वह भी जुलाई से लागू करने को कहा गया है। जिससे हर वर्ग निराश है। भारती ने कहा कि जिस सरकार ने 4 साल में कुछ नहीं किया उससे इस बजट में भी क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बजट के आधार पर कांग्रेस की 2022 की नैया पार नहीं होगी। इस अवसर पर लीगल सैल के को-कन्वीनर यज्ञ दत्त गोयल, एडवोकेट वरिंदर गर्ग, गोपाल कृष्ण बंसल, राहुल कंसल, निशांत कौशिक तथा चितुल गर्ग  आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪਰੇਟਰ ਪਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦਾ ਸਨਮਾਨ

Tue Mar 9 , 2021
ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਔਰਤ ਦਿਵਸ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪਰੇਟਰ ਪਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ( ਇਕੱਲੀ ਨੇ 2000 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਸੇਵਾਵਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਪ੍ਰਦਾਨ) (ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਰਾਹੀਂ 327 ਨਾਗਰਿਕ ਕੇਂਦਰਿਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ, ਲੋਕ ਲਾਭ ਲੈਣ – ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ) ਮੋਗਾ, 9 ਮਾਰਚ -(ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) – ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਔਰਤ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ […]

You May Like

advertisement