महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर से महाशिवरात्रि महोत्सव पर महन्त बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में नगर शोभा यात्रा आयोजित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कुरुक्षेत्र 9 मार्च :- आज महाभारतकालीन श्री स्थाणु महादेव मन्दिर परिसर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मन्दिर के महन्त भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष व अनेक आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में नगर शोभा यात्रा निकली गई ।
शोभायात्रा से पहले महन्त बंशी पुरी जी महाराज द्वारा स्थाणु महाराज का अभिषेक किया गया व मन्दिर शिखर पर विजय पताका झंडा पूजन कर फहराया गया उसके बाद साधु संत समाज का आदर सम्मान के साथ पूजन कर भण्डारा आयोजित हुआ। दोपर को एक बजे शोभायात्रा का श्री गणेश महन्त बंशी पुरी जी महाराज व श्री अरुणाय धाम के महन्त जी द्वारा ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन कर हरी झंडी दिखा कर किया गया सबसे प्रथम श्री गणेश जी की झांकी के पीछे श्री स्थाणु महादेव मन्दिर के ब्रह्मलीन महन्त प्रभात पुरी जी महाराज के साथ काफी संख्या में झांकिया रही। इस अवसर पर अरुणाय मन्दिर के महन्त विश्वनाथ पुरी जी महाराज, महर्षि मार्कण्डेय मन्दिर के महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज, श्री गोविन्दानंद आश्रम की महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, काली मन्दिर के महन्त चमन गिरि, महन्त नारायण पुरी माँ बनभौरी शक्ति पीठ धाम से वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, लक्ष्मी नारायण मन्दिर से स्वामी अनूप गिरि, शिव शक्ति मन्दिर अरुणाय के महन्त वेद पुरी, शिव दयाल पुरी , महन्त भीम पुरी, महन्त वासुदेवानंद गिरि स्वामी रोशन पुरी व पिहोवा व आस पास के धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी नगर के समाजसेवी गणमान्यजन के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी कीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल रही ।
शोभायात्रा का श्री पंचायती अखाड़ा के महन्त व षड्दर्शन साधुसमाज के कोषाध्यक्ष महन्त महेश मुनि द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया व जगह जगह पर गणमान्यजनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।